देश

'समान नागरिक संहिता' और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव'...BJP के दो अधूरे एजेंडे, पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, हमारा मिशन अभी जारी है। समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र, एक चुनाव पर देश में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं और हम इन पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Image

पीएम मोदी का संदेश

Photo : PTI

PM Modi on BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र, एक चुनाव को भारतीय जनता पार्टी के दो अधूरे एजेंडे बताते हुए कहा कि इन पर गंभीर और सकारात्मक विचार-विमर्श चल रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल जैसी कई कठिनाइयों को सहा और कांग्रेस के शासन में उत्पीड़न का सामना किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो अपनी जान भी कुर्बान कर दी

उन्होंने कहा कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो अपनी जान भी कुर्बान कर दी, जैसा कि पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में देखा गया, जहां हिंसा को एक राजनीतिक संस्कृति बना दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा, हमारा मिशन अभी जारी है। समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र, एक चुनाव पर देश में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं और हम इन पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

एक राष्ट्र, एक चुनाव का प्रस्ताव

एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य पूरे देश में विवाह, गोद लेने आदि के संबंध में सभी के लिए एक समान कानून बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि देश जानता है कि भाजपा हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रही है और ऐसा करती रहेगी; पहले भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं, और भविष्य में भी मिलेंगे।

पीएम ने गिनाए बीजेपी के अनगिनत काम

उन्होंने कहा, ब्रिटिश काल के सैकड़ों काले कानूनों को खत्म करना, लोकतंत्र के लिए एक नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून, नागरिकता संशोधन अधिनियम, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण... ऐसे अनगिनत काम हैं जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का परिणाम हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हैं। उन्होंने कहा, यही कारण है कि पार्टी का स्थापना दिवस सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह हर कार्यकर्ता के लिए एक भावनात्मक अवसर है। यह दिन हमें देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का मौका देता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article