देश

ICG ALH Helicopter Crash: लापता चालक दल के दो सदस्यों के शव बरामद, तीसरे कमांडेंट की तलाश जारी

भारतीय तट रक्षक का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए थे।

Image

अरब सागर में हेलीकॉप्टर क्रैश (file photo)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल के आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामला
  • तीन लापता चालक दल के सदस्यों में से दो कमांडेंट विपिन बाबू और पी/एनवीके करण सिंह के शव बरामद
  • कमांडेंट राकेश कुमार राणा के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी

ICG ALH Helicopter Crash: गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल के आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में बड़ा अपडेट आया है। तीन लापता चालक दल के सदस्यों में से दो, कमांडेंट विपिन बाबू और पी/एनवीके करण सिंह के शव बरामद कर लिए गए हैं। कमांडेंट राकेश कुमार राणा के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पोरबंदर तटरक्षक बल के डीआईजी पंकज अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय तट रक्षक का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए थे। आईसीजे ने एक बयान में बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई जब उसने एक टैंकर पर सवार चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात करीब 11 बजे एक अभियान चलाया। यह टैंकर पोरबंदर के समीप से गुजर रहा था।

इसमें बताया गया है कि आईसीजे के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) पर सवार चालक दल के चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। हालांकि देर रात दो कमांडेंट के शवर बरामद कर लिए गए ।

आपात स्थिति में लैंडिंग के दौरान समुद्र में गिरा

आईसीजे के बयान में कहा गया, दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज तथा दो विमान तैनात किए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प