देश

Population Control Bill: आखिर दत्तात्रेय होसबाले क्यों बोले कि जनसंख्या पर समग्र नीति बनाने की जरूरत है

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:27 AM IST

Population Control Bill: RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को कहा कि धार्मांतरण और बांग्लादेश से पलायन "जनसंख्या असंतुलन" का कारण बन रहा है। उन्होने धर्मांतरण विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की अपील की। होसबाले के इस बयान के बाद एक बार फिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Image

आबादी के असंतुलन से बन चुके हैं नए देश- दत्तात्रेय होसबाले

Photo : PTI

Population Control Bill: प्रयागराज में आरएसएस की चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के समापन पर पत्रकारों से बात करते हुए RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आरोप लगाया कि देश के कई हिस्सों में धर्म परिवर्तन की साजिश चल रही है। इसे रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए मौजूदा कानूनों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसंख्या पर समग्र नीति बनाने की जरूरत है।

इसी को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत के एक शो में वकील अश्वनी उपाध्याय ने दावा किया कि भारत में धर्मनिर्पेक्षता इसलिए है क्योंकि यहां हिंदू बहुसख्यक हैं। जिन नौ राज्यों में हिंदू कम हो चुके हैं, वहां सेकुलरिज्म काम नहीं करता है। जिन 200 जिलों में हिंदुओं की संख्या कम हो रही है, वहां तेजी से पलायन हो रहा है। कश्मीर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय जैसे नौ राज्यों में सेकुलरिज्म काम नहीं करता है।

आगे उन्होंने दावा किया कि जहां भी 25 से 30 प्रतिशत तक मुस्लिमों की आबादी हो रही है, वहां बहुत तेजी के साथ दूसरों का पलायन हो रहा है। जहां आबादी कम है, वहीं वो भाईचारे के साथ रहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article