देश

राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत हुई तेज, भाजपा ने दौरे को बताया पिकनिक तो कांग्रेस ने किया पलटवार

Bihar Election: राहुल गांधी के पटना दौरे पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे।

Image

भाजपा ने राहुल गांधी के पटना दौरे को बताया पिकनिक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे। बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं तो उनको लगा कि पूरा देश जीत लिया। मैं इतना ही कहूंगा कि लोकतंत्र है और यहां जनता का आशीर्वाद चाहिए। गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है और लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है।

लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी: कन्हैया कुमार

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाता है। इसलिए लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ बिहार बंद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और राजद के नेतृत्व में बिहार बंद का आह्वान किया गया, जो संविधान विरोधी कृत्य है। 'बिहार बंद' संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान है। जब विपक्ष चुनाव हारता है तो वे इस तरह के बहाने बनाते हैं। लोकसभा चुनाव में भी संविधान और आरक्षण खत्म करने जैसे झूठ से भरे दावों का गुब्बारा फुलाया गया था, लेकिन जनता ने उसकी हवा निकाल दी। विपक्ष बिहार में चारों खाने चित होने वाला है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिहार में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में कोई भी कुछ कर ले, लेकिन एक बार फिर एनडीए सरकार वहां बनेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article