देश

पीएम मोदी ने बुलाया, 4 दिन के दौरे पर भारत आर रहे हैं नेपाल के PM प्रचंड, उज्जैन में महाकाल का करेंगे दर्शन, जानिए कार्यक्रम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 31, 2023, 09:59 AM IST

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda India Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ 'प्रचंड' चार दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। प्रचंड दो जून को उज्जैन जाएंगे जहां भगवान श्री महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करेंगे।

Image

नेपाल पीएम प्रचंड का भारत दौरा

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda India Visit : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ 'प्रचंड' 4 दिन के आधिकारिक दौरे पर बुधवार को भारत आ रहे हैं। प्रचंड पिछले साल दिसंबर में एक बार फिर नेपाल के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 31 मई से 3 जून तक भारत का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान नेपाली पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' दो जून को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। प्रचंड दो जून को उज्जैन जाएंगे जहां भगवान श्री महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करेंगे।

Prachanda India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ 'प्रचंड' के भारत दौरे का कार्यक्रम

  1. नेपाल के पीएम बुधवार को दोपहर 2:50 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे।
  2. दहल अगले दिन (गुरुवार) सुबह 10.30 बजे महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण कर अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
  3. नेपाली पीएम की बुधवार को बैठकों की कतार है, जिसमें सबसे ऊपर नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सुबह 11 बजे पीएम मोदी हैं।
  4. दहल दोनों देशों के बीच समझौतों के आदान-प्रदान की अध्यक्षता भी करेंगे और उसी स्थान पर लगभग दोपहर में प्रेस बयान जारी करेंगे।
  5. शाम 4 बजे, नेपाली पीएम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मौलाना आजाद रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद दहल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
  6. दौरे के दूसरे दिन अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा दहल इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
  7. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' 2 जून को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे।
  8. प्रचंड 2 जून की सुबह पहुंचने के बाद उज्जैन जाएंगे जहां भगवान श्री महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसी दिन प्रचंड इंदौर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के कार्यों का जायजा लेंगे। चौहान नेपाल के प्रधानमंत्री के सम्मान में दो जून को इंदौर में रात्रि भोज भी देंगे।
  9. प्रचंड तीन जून को इंदौर में टीसीएस एवं इन्फोसिस विशेष आर्थिक क्षेत्र का दौरा करेंगे और इसी दिन शाम में वह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
  10. वह 3 जून, शनिवार को शाम 4.20 बजे काठमांडू के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रचंड की यह यात्रा 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी को आगे बढ़ाने में भारत और नेपाल के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है। सहयोग के सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। यह यात्रा दोनों पक्षों द्वारा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गति देने के महत्व को प्रदर्शित करती है।

नेपाल के प्रधानमंत्री दहल की यात्रा के दौरान उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पीएम दहल भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत भी करेंगे। कई अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्ति भी नेपाल के प्रधान मंत्री से मुलाकात करेंगे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प