देश

दिल्ली के झुग्गियों वासियों को पीएम मोदी की सौगात, 3 जनवरी को सौंपेंगे नए फ्लैट की चाबियां

केंद्र सरकार 'जहां झुग्गी, वहीं मकान स्कीम' के तहत ये फ्लैट देने जा रही है, स्वाभिमान फ्लैट के नाम से 1645 नए मकान बनाए गए हैं।

Image

दिल्ली झुग्गियों वासियों को फ्लैट की सौगात

नववर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह 3 जनवरी को दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र के झुग्गी वासियों को नए फ्लैट की चाबियां सौंपेंगे। दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान फ्लैट्स के नाम से 1,645 नए मकान बनाए गए है। ये फ्लैट 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए हैं।

इस योजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित, पक्के घर उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर जीवन यापन कर सकें। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ये फ्लैट तैयार किए हैं।

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024-25 और वित्त वर्ष 2028-29 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत अतिरिक्त दो करोड़ आवास गरीबों को उपलब्ध कराएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक समीक्षा में यह बात कही।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस वर्ष 30 दिसंबर तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 3.33 करोड़ मकान आवंटित करने का संचयी लक्ष्य दिया गया है, जिनमें से 3.22 करोड़ मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2.68 करोड़ मकान पूरे हो चुके हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article