देश

PM Modi Punjab Visit: पीएम मोदी कल पंजाब का करेंगे दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा; गुरदासपुर में करेंगे हाईलेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। वह हिमाचल के कांगड़ा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मोदी प्रभावित लोगों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पंजाब के गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीनी हालात और राहत कार्यों की निगरानी करेंगे तथा बाढ़ पीड़ितों और राहत दलों से बातचीत करेंगे।

Image

प्रधानमंत्री पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब जाकर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जाकर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्थिति पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

गुरदासपुर जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। मोदी पंजाब में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह गुरदासपुर जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी हालात के सिलसिले में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

वह गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य इस कठिन समय में दोनों राज्यों के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article