देश

पीएम मोदी मुंबई में आज मैक्रों से करेंगे मुलाकात, भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा, 'AI इम्पैक्ट समिट' में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई जाएंगे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।

Image

मैक्रों से मुलाकात करेंंगे पीएम मोदी

Photo : PTI

Modi-Macron Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं की बातचीत रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और उन्हें नए और उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर केंद्रित रहेगी।

कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे मोदी और मैक्रों

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई जाएंगे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इसमें कहा गया कि इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत द्वारा आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। यह उनकी भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा होगी।

कार्यक्रम के अनुसार, 17 फरवरी को अपराह्न लगभग सवा तीन बजे दोनों नेता मुंबई स्थित लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद शाम लगभग सवा पांच बजे वे 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026' का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एनपीसीआई ने एआई इम्पैक्ट समिट में 'वॉलेट' सेवा की पेशकश की

पांच दिन के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुक अब यूपीआई वन वर्ल्ड वॉलेट सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सोमवार को यह जानकारी दी। 'यूपीआई वन वर्ल्ड' एक डिजिटल वॉलेट सेवा है जिसे विदेशी आगंतुकों के लिए भारत में भुगतान आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है।

इस प्रायोगिक योजना के तहत भारत आने वाले विदेशी यात्री अपने प्रवास के दौरान सुरक्षित और त्वरित व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) तक भुगतान कर सकेंगे।

आगंतुक इस वॉलेट सेवा का उपयोग बिना भारतीय मोबाइल नंबर या बैंक खाते के कर सकते हैं। एनपीसीआई ने बयान में कहा, यूपीआई वन वर्ल्ड वॉलेट दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भारत मंडपम में एनपीसीआई पवेलियन (हॉल 14, स्टॉल नंबर 14.16) पर उपलब्ध है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article