देश

Assam Vande Bharat: सोमवार को असम को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2023, 07:29 PM IST

Assam Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वह नव विद्युतीकृत खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू व एमईएमयू शेड का उद्घाटन भी करेंगे।

Image

असम को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन

Photo : PTI

Assam Vande Bharat: पीएम मोदी सोमवार को असम में पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडे दिखाएंगे। इसके साथ ही अब पूर्वोत्तर भी वंदे भारत की सेवा से जुड़ जाएगा। पीएम मोदी इस दौरान और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ की ओर से कहा गया है कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी‌ और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वह नव विद्युतीकृत खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू व एमईएमयू शेड का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।"

यात्रा का समय घटेगा

पीएमओ ने कहा कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी‌ और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी। वंदे भारत यात्रा को 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

अन्य विकास योजनाएं

प्रधानमंत्री 182 किलोमीटर लंबे मार्ग के नए विद्युतीकृत खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में भी मदद मिलेगी। पीएमओ ने कहा कि यह मेघालय में प्रवेश करने के लिए विद्युत चालित ट्रेनों के दरवाजे भी खोलेगी। प्रधानमंत्री असम के लुमडिंग में नवनिर्मित डेमू/एमईएमयू शेड का भी उद्घाटन करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article