देश

प्रधानमंत्री मोदी असम में करेंगे AIIMS गुवाहाटी का उद्घाटन, मनसुख मंडाविया ने दिखाईं शानदार तस्वीरें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 03:21 PM IST

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे।

Image

प्रधानमंत्री असम में करेंगे AIIMS गुवाहाटी का उद्घाटन (Twitter@MansukhMandaviya)

AIIMS Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे और इस दौरान लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह देश को एम्स गुवाहाटी भी सौंपेंगे जो उत्तर-पूर्व का पहला एम्स होगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके इसकी शानदार तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने इसे नए भारत का नया एम्स बताया।

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के रंग घर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिहू नृत्य भी देखेंगे जिसमें 10,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।

गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री भाग लेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री रेलवे की पांच परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article