प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं पर केंद्रित लगभग 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। योजना के तहत 1000 सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा।
योजना का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस दीक्षांत समारोह में बिहार को एक नई स्किल्ड यूनिवर्सिटी मिली है। नीतीश जी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जननायक सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाले टीम ने नहीं बनाया। उन्होंन जननायक बिहार के लोगों ने उनका जीवन देखकर बनाया। कर्पूरी ठाकुर को जननायक उनके काम ने बनाया। मैं बिहार के लोगों से कहूंगा जरा चौकन्ने रहिएये। ये जननायक पद कर्पूरी ठाकुर पर ही सोभा देती है।
उन्होंने आगे कहा,"आजकल लोग जननायक पद की चोरी करने पर लगे हैं। इसलिए बिहार के लोगों से आग्रह करूंगा कि हमारे कर्पूरी ठाकुर का सम्मान कोई चोरी न कर जाए। बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को 'जननायक' कहते हैं।"
यह समारोह भारत में कौशल के महत्व का प्रतीक है: पीएम मोदी
योजना का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कुछ वर्ष पहले हमारी सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर दीक्षांत समारोहों की एक नई परंपरा शुरू की थी। आज हम सभी इस परंपरा में एक और मील का पत्थर देख रहे हैं। मैं भारत के कोने-कोने से आए सभी युवा आईटीआई साथियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज का यह समारोह भारत में कौशल के महत्व का प्रतीक है। आज देश भर के युवाओं के लिए दो और बड़ी शिक्षा एवं कौशल विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है।
कई व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का हुआ उद्घाटन
प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन करेंगे। प्रयोगशालाएं दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों सहित अन्य को आईटी, ऑटोमोटिव, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे 12 उच्च मांग वाले क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। कार्यक्रम का विशेष जोर बिहार में परिवर्तनकारी परियोजनाओं पर रहा।
