देश

इजराइल-हमास जंग के बीच मिस्त्र के राष्ट्रपति के साथ PM मोदी की हुई बात, अब्देल फतह अल सिसी ने जताई इस बात पर चिंता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 28, 2023, 10:44 PM IST

मिस्त्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि उनके प्रेसिडेंट ने संघर्ष विराम की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही है। साथ ही अपील की है कि अगर गाजा पट्टी पर जमीनी हमला हुआ तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे।

Image

पीएम मोदी से मिस्त्र के राष्ट्रपति ने की बात

Photo : PTI

इजराइल हमास के साथ जंग के बीच शनिवार को पीएम मोदी और मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के बीच बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच फिलिस्तीन मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान मिस्त्र के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सामने कई बातों को लेकर चिंता जताई है।

इजरायली सैन्य अभियान पर बात

मिस्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने टेलीफोन पर बातचीत की और "गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली सैन्य अभियान" पर अपने विचार रखे। प्रवक्ता के अनुसा- "राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया, जिसमें दोनों नेताओं ने गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियानों के नवीनतम विकास पर बात हुई।"

युद्धविराम पर बात

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति सिसी ने उन "खतरों" पर भी चर्चा की जो मौजूदा स्थिति के बढ़ने से क्षेत्र में पैदा हो सकते हैं। उन्होंने नागरिक जीवन पर युद्ध के गंभीर प्रभाव और "इससे सुरक्षा को होने वाले खतरे" पर भी बात की। प्रवक्ता ने कहा- "राजनयिक स्तर पर नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए तत्काल मानवीय युद्धविराम लागू करना और (हिंसा प्रभावित) क्षेत्रों में मानवीय सहायता को तुरंत और बिना किसी रुकावट या रुकावट के प्रवेश की अनुमति देना शामिल है।"

इस पर चिंता

मिस्त्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि उनके प्रेसिडेंट ने संघर्ष विराम की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही है। साथ ही अपील की है कि अगर गाजा पट्टी पर जमीनी हमला हुआ तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे। मानवीय हालत बिगड़ जाएंगे, इस मामले में तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

इजराइल-गाजा युद्ध में मिस्र की भूमिका

इजराइल हमास युद्ध में मिस्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह राफा क्रॉसिंग को नियंत्रित करता है। यह गाजा पट्टी में एकमात्र आधिकारिक प्रवेश बिंदु है, जो इजराइल द्वारा नियंत्रित नहीं है। इज़राइल ने गाजा पट्टी को सील कर दिया, जिससे उसके 2.3 मिलियन लोगों के लिए भोजन, पानी, दवा और ईंधन का प्रवेश बंद हो गया, जबकि बमबारी ने शहरों के कई हिस्सों को नष्ट कर दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article