दुनिया

कश्मीर मामले पर PoK एक्टिविस्ट ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में पाकिस्तान को धोया, कहा- विवाद में पाक कोई पार्टी नहीं

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 27, 2023, 09:42 PM IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राजनीतिक कार्यकर्ता प्रोफेसर सज्जाद रजा ने गुरुवार को ब्रिटिश संसद में कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर विवाद में वैध पक्ष नहीं है।

Image

प्रोफेसर सज्जाद राजा कश्मीर मामले पर अपनी बात रखते हुए

Photo : Twitter

कश्मीर मामले पर पाकिस्तान का साथ उसके अपने ही छोड़ने लगे हैं। जिस कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है, वहां (PoK) के लोग पाकिस्तान के खिलाफ अब अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बोलने लगे हैं। पीओके के एक्टिविस्ट प्रोफेसर सज्जाद रजा ने ब्रिटिश संसद में पाकिस्तान को जमकर धोया है।

'जानवरों जैसा व्यवहार'

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राजनीतिक कार्यकर्ता प्रोफेसर सज्जाद राजा ने गुरुवार को ब्रिटिश संसद में कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर विवाद में वैध पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि पीओके में लोगों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें जम्मू-कश्मीर में मिलने वाली सुविधाओं का अधिकार है। सज्जाद राजा और अन्य वक्ता ब्रिटिश संसद में 26 अक्टूबर, 1947 को तत्कालीन रियासत के भारत में विलय की 76वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर, जम्मू और कश्मीर दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। सज्जाद राजा पीओके की नेशनल इक्वेलिटी पार्टी से हैं।

पाकिस्तान पक्ष नहीं

सज्जाद राजा ने ब्रिटिश संसद में कही गई बात को शेयर करते हुए एक्स पर कहा- "मैंने बहुत स्पष्ट रूप से और बिना किसी अस्पष्टता के सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को यह स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के विवाद में एक वैध पक्ष नहीं है। विवाद में केवल दो पक्ष हैं, जम्मू-कश्मीर के लोग और भारत।"

अंग्रेजों को भी दिखाया आइना

सज्जाद राजा की पोस्ट में कहा गया, "मैंने सांसदों से यह भी कहा कि हम, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोग, 1947 में ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई गलतियों के कारण अभी भी पीड़ित हैं और बिना किसी अधिकार के रहने को मजबूर हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article