देश

PM अपने मित्र को बताएं, 'WTO' में 'T' का मतलब ट्रंप नहीं: कांग्रेस ने कसा तंज

Reciprocal Tariffs: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नसीहत दी कि उन्हें अपने अच्छे दोस्त को यह याद दिलाने का साहस जुटाना चाहिए कि 'डब्ल्यूटीओ' (विश्व व्यापार संगठन) में 'टी' का मतलब 'ट्रेड' (व्यापार) है, ट्रंप नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार भारत और चीन जैसे देशों पर जल्द जवाबी शुल्क लगाएगी।

Image

पीएम मोदी (बाएं) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो)

Reciprocal Tariffs: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका द्वारा लगाया जाने वाला जवाबी शुल्क अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी स्वीकृत सिद्धांतों को पूरी तरह से नकारने वाला है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने अच्छे दोस्त को यह याद दिलाने का साहस जुटाना चाहिए कि 'डब्ल्यूटीओ' (विश्व व्यापार संगठन) में 'टी' का मतलब 'ट्रेड' (व्यापार) है, ट्रंप नहीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार भारत और चीन जैसे देशों पर जल्द जवाबी शुल्क लगाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कही बात को फिर दोहराया।

जयराम रमेश ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जवाबी शुल्क अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी स्वीकृत सिद्धांतों की पूरी तरह से उपेक्षा है। मोदी जी को अपने अच्छे मित्र को यह याद दिलाने का साहस जुटाना चाहिए कि डब्ल्यूटीओ में 'टी' का मतलब व्यापार है, न कि ट्रंप।''

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सवाल किया कि अमेरिका से संभावित बढ़े हुए आयात के आलोक में सरकार घरेलू किसानों के हितों की रक्षा करने की क्या योजना बना रही है, जो कार्यबल का 45.76 प्रतिशत हैं?

उन्होंने यह भी कहा, ''क्या सरकार अब भारतीय किसानों को बुनियादी आय सहायता प्रदान करने के लिए घरेलू नीति में बदलाव, विशेष रूप से एमएसपी को कानूनी रूप देने पर विचार करेगी? भारत को सस्ते अमेरिकी कृषि आयात के लिए 'डंपिंग ग्राउंड' बनने से रोकने के लिए भारत सरकार क्या आश्वासन देगी?''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!