देश

'देश को चाहिए स्थिरता और समाधान',बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी

PM Modi: बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव नतीजों को देश के मूड का संकेत बताया। पीएम मोदी ने असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा-एनडीए के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया।

Image

आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में PM मोदी का बड़ा बयान

Photo : ANI

PM Modi: कर्नाटक के बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (The Art of Living Foundation) की 45वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के हालिया चुनाव नतीजों और भारत की राजनीतिक दिशा पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में चुनाव परिणामों की चर्चा हो रही है और ये नतीजे भारत की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम साफ दिखाते हैं कि देश के युवा, किसान, महिलाएं, गरीब और मध्यम वर्ग स्थिर और मजबूत सरकार चाहते हैं।

अब घोटालों वाली राजनीति नहीं-पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत की जनता ने स्थिरता और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग अब घोटालों वाली राजनीति नहीं, बल्कि समाधान और विकास की राजनीति चाहते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने 10 मई की ऐतिहासिक अहमियत का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 1857 में इसी दिन देश में स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी जली थी, जो आगे चलकर आजादी की बड़ी लड़ाई बनी।

पीएम ने चुनाव नतीजों को भाजपा और एनडीए के लिए बताया ऐतिहासिक

उन्होंने कहा कि देश की वीरता और संघर्ष की यह विरासत आज भी भारत की ताकत है। प्रधानमंत्री ने हालिया चुनाव नतीजों को भाजपा और एनडीए के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है, जबकि असम में तीसरी बार एनडीए को जनता का समर्थन मिला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया और कहा कि वहां पार्टी को पहले से कहीं ज्यादा समर्थन मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के पंचायत और निकाय चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब 'स्पीड और सॉल्यूशन' चाहती है। भाजपा सरकारों का लक्ष्य हमेशा जनकल्याण और सुशासन रहा है। उन्होंने दक्षिण भारत में भाजपा की बढ़ती ताकत पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक लंबे समय से भाजपा के लिए ऊर्जा का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और केरल में भी पार्टी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!