देश

PM मोदी का विशाखापत्तनम में रोड शो, CM नायडू और पवन कल्याण भी रहे मौजूद; लगे 'मोदी-मोदी' के नारे

PM Modi Visakhapatnam Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विशाखापत्तनम में एक रोड शो किया। इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। । इस दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। स्थानीय लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखाए दिए।

Image

PM मोदी ने विशाखापत्तनम में किया रोड शो (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi Visakhapatnam Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विशाखापत्तनम में एक रोड शो किया। इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। । इस दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा।

स्थानीय लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखाए दिए। बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे भी लगे। ऐसे में पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

PM मोदी का दो दिवसीय दौरा

पीएम मोदी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आंध्र प्रदेश संभावनाओं और अवसरों का राज्य है। जब आंध्र की ये संभावनाएं पूरी होंगी तभी प्रदेश और देश का विकास होगा। आंध्र प्रदेश का विकास हमारा दृष्टिकोण है और आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा हमारा संकल्प है।

7 वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का संचालन

पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश उन राज्यों में से एक है, जहां 100 प्रत‍िशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। आंध्र प्रदेश में 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत विकसित किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के लोगों की सुविधा और यात्रा के लिए 7 वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में बुनियादी ढांचा का विकास, बेहतर कनेक्टिविटी राज्य के पूरे परिदृश्य को बदल देगी। इससे जीवन जीने में आसानी होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह विकास आंध्र की 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की नींव तैयार करेगा। आंध्र प्रदेश ने 2047 तक राज्य को 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने स्वर्ण आंध्र की शुरुआत की है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार राज्य को पूरा सहयोग देगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article