देश

दिल्ली में बनेगा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक, मोदी सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के नेता रहे प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनेगा। इसके लिए मोदी सरकार ने एक जगह का चुनाव भी कर लिया है।

Image

पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी

Photo : Twitter

केंद्र सरकार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी की समाधि बनाने के लिए "राष्ट्रीय स्मृति" परिसर (राजघाट परिसर का एक हिस्सा) के भीतर एक निर्दिष्ट स्थल को चिन्हित करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दी जानकारी

दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और बाबा के लिए एक स्मारक बनाने के उनके सरकार के फैसले के लिए तहे दिल से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। यह और भी अधिक सराहनीय कदम है, क्योंकि हमने इसकी मांग नहीं की थी। प्रधानमंत्री के इस अप्रत्याशित, लेकिन दयालु कदम से मैं बेहद प्रभावित हूं।"

क्या बोली शर्मिष्ठा मुखर्जी

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "बाबा कहा करते थे कि राजकीय सम्मान मांगा नहीं जाना चाहिए, बल्कि दिया जाना चाहिए। मैं बहुत आभारी हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा की स्मृति का सम्मान करने के लिए ऐसा किया। प्रशंसा या आलोचना से परे, इससे बाबा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उनकी बेटी होने के नाते मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।"

कहां बनेगा स्मारक

भारत के सबसे सम्मानित राजनीतिक हस्तियों में से एक भारत के 13वें राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के स्मारक की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दे दी है। पूर्व राष्ट्रपति का स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय स्मृति' परिसर के भीतर एक स्थल को मंजूरी दी है। यह मुखर्जी की स्थायी विरासत और देश के राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह राष्ट्रीय स्मारक राष्ट्र के प्रति प्रणब मुखर्जी के महान योगदान के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि उनकी विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित