PM Modi Message to trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त यानी शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। लाल किले से पीएम मोदी का यह लगातार 12वां संबोधन था। करीब 100 मिनट के उनके भाषण का दायरा बहुत विस्तृत था। पीएम ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, किसान, युवा, महिला, स्पेस, तकनीक से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक को समेटा। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी कड़ा संदेश देने से नहीं चूके। पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत सरकार किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।
'मोदी दीवार की तरह खड़ा है'
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा, 'आजादी के बाद सभी नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था करना उस समय की सरकार के लिए एक चुनौती थी लेकिन हमारे किसानों से अथक परिश्रम से देश को कृषि के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाया...मोदी दीवार की तरह खड़ा है। हम किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।'
युवा शक्ति का आह्वान किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतवासी 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे भारत के संकल्प को परिपूर्ण करने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं इस संकल्प की पूर्ति के लिए भारत आज हर सेक्टर में आधुनिक इको सिस्टम तैयार कर रहा है। मैं लाल किले की प्राचीर से युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियर, युवाओं को आह्वान है क्या हम अपना मेड इंडिया फाइटर जेट के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए क्या समय की मांग नहीं है कि रिसर्च और डिवेलपमेंट में और ताकत लगाए, हमारे अपने पेटेंट हो, सस्ती से सस्ती और सबसे कारगर नई दवाइयों की खोज हो। देश का भाग्य बदलना है, आपका सहयोग चाहिए।
पीएम ने कहा-मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन होना चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि तकनीक के चलते कुछ देश शिखर तक पहुंचे हैं। हम समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं। नेशनल डीप वाटर मिशन जल्द शुरू होगा। समंदर में गैस और तेल के भंडार छिपे हुए हैं। हम ऑपरेशन गगनयान की तैयारी कर रहे हैं। स्पेस सेक्टर में तेजी से काम हो रहा है। हम स्पेस में अपना स्पेस सेंटर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं लाल किले के प्राचीर से देश के युवाओं, इंजीनियरों और पेशेवरों का आह्वान करता हूं कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन नहीं हो सकता। होना चाहिए। लड़ाक विमानों के लिए अपना इंजन होना चाहिए।
