Times Now Summit 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइम्स नाउ समिट 2025 में भाग लेते राज्य के कई मुद्दों पर बात की। टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा पीएम से पहली मुलाकात, उनसे सलाह और राज्य के प्रति पीएम मोदी के विजन को लेकर काफी बातें कीं। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा तो हैं ही, साथ ही वो व्यक्तित्व के निर्माण करने वाले भी हैं।
पीएम के साथ पहली मुलाकात
पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों और मुलाकातों को लेकर बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा- "मैं जब पहली बार सीएम बना तो मैं उनसे मिलने के लिए गया, उस समय कोरोना चल रहा था, तो एक कमरा खुला, मैं प्रधानमंत्री निवास में पहली बार गया था, एक बार अटल जी के समय में गया था पहले , लेकिन उतना अंदर नहीं गया था, तो एक दरवाजा खुला, मैं जैसे ही अंदर गया, मुझे लगा कि उसके आगे प्रधानमंत्री जी होंगे, जैसे ही मैं पहुंचा तो आवाज आई, आइए आइए, मैं नीचे देख रहा था, सामने देखा तो प्रधानमंत्री जी दिखाई दिए, मैं बहुत संकोच कर रहा था, फिर थोड़ा आगे गया...उन्होंने बोला कि मास्क हटा लीजिए, 2-3 मिनट में जो भी औपचारिकता होती है वो करने के बाद बैठा, बैठने के बाद उन्होंने पूछना शुरू किया कि माताजी कहां हैं, गांव में हैं कि घर में हैं? उनको पता था कि माताजी गांव में रहती हैं, मुझे बताया गया था कि आपका आधे घंटे का टाइम है, पांच मिनट के बाद मुझे लगा ही नहीं कि मैं नरेंद्र मोदी से बात कर रहा हूं, मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने अभिभावक से बात कर रहा हूं, मैं लगातार बोल रहा हूं और वो सुन रहे हैं, एक घंटा से ज्यादा समय तक मैं उनके साथ में रहा, हर छोटी चीज पर भी उनका ध्यान रहता है।"
पीएम मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा- धामी
आगे पीएम मोदी के विजन पर बात करते हुए धामी ने कहा- "वो सच में भारत के शिल्पकार तो हैं हीं, आधुनिक भारत के विश्वकर्मा तो हैं ही, लेकिन यदि व्यक्ति के निर्माण की बात करूं तो मैं उनको बहुत बड़ा मानता हूं कि व्यक्ति को कैसे आगे बढ़ाया जाता है, कैसे उसको सिखाया जाता है, कैसे संवेदनशीलता से उसकी परेशानियों को समझना, पूरे भारत में मैंने कोई ऐसा दूसरा व्यक्ति नहीं देखा है।"
