Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए भारत की प्रगति, रेलवे का विकास, पीएम मोदी के विजन समेत कई मुद्दों पर बात की। इसी बातचीत के दौरान जब अश्विनी वैष्णव से, कांग्रेस नेता और एलओपी राहुल गांधी के संसद में न बोलने देने के आरोप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा हंसते हुए कहा कि यह स्पीकर साहब का काम है। संसद में उन्होंने बड़े-बड़े भाषण दिए हैं। संसद चल रही है। बोलने की इजाजत देना स्पीकर का काम है। संविधान के फ्रेम वर्क में काम करना चाहिए। भारत की संभी संस्थाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करती हैं।
राहुल गांधी के आरोप पर क्या बोले अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा- "इतने बड़े-बड़े भाषण दिए हैं उन्होंने...पार्लियामेंट में भी...अभी सेशन चल रहा है 11 बजे स्टार्ट होता है, स्पीकर साहब का काम है, स्पीकर साहब को करने दें।"
रेलवे पर क्या कहा
वहीं रेलवे के विकास पर बात करते हुए रेलमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में अब तक 34 हजार किलोमीटर नया रेलवे ट्रैक बिछाया गया है जो कि जर्मनी के रेल नेटवर्क से बड़ा है। रेलवे सेफ्टी के उपायों से दुर्घटनाएं कम हुई हैं। 90 प्रतिशत दुर्घटनाओं में कमी आई है। लालू जी के समय में एक साल में 700 रेल से जुड़ी घटनाएं होती थीं। आज समाज बदल चुका है। लोग अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं। मोदी सरकार में जीवन में बदलाव लोगों को दिख रहा है। कांग्रेस ने काम नहीं किया। भारत को तेजी से आगे बढ़ने के लिए समय की जरूरत के हिसाब से तेजी से काम करना होगा।
