देश

राष्ट्राध्यक्षों से लेकर टेक जगत के दिग्गजों तक... राउंडटेबल मीटिंग में दिखा PM मोदी की लीडरशिप का दम

India AI Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई अहम बैठकें कीं, जिसमें 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के CEOs और फाउंडर्स के साथ एक राउंडटेबल बैठक की।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India AI Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई अहम बैठकें कीं, जिसमें 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के CEOs और फाउंडर्स के साथ एक राउंडटेबल बैठक की और दो बड़ी कंपनियों के प्रमुखों संग अलग-अलग बैठक भी कीं।

राउंडटेबल के दौरान, पीएम मोदी ने 16 AI और डीपटेक स्टार्टअप्स के CEOs और फाउंडर्स के साथ कृषि, पर्यावरण संरक्षण और मातृभाषा में उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। स्टार्टअप प्रमुखों ने अपने नए आइडिया और कामकाज के बारे में जानकारी दी

AI समिट में वैश्विक नेताओं का लगा जमावड़ा

अधिकारियों ने बताया कि बातचीत के दौरान तमाम नेताओं और टेक दिग्गज भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। इस सम्मेलन में 500 से ज्यादा वैश्विक AI विशेषज्ञ, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता तथा 400 तकनीकी अधिकारी शामिल हुए।

राउंडटेबल के बाद पीएम मोदी ने लगातार सात द्विपक्षीय बैठकें कीं। इनमें चार देशों के नेताओं के साथ मुलाकात शामिल रही, जिनमें श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake), स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (Peter Pellegrini), लिकटेंस्टाइन के युवराज और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम (Navinchandra Ramgoolam) शामिल हैं।

दिसानायके संग हुई शानदार बातचीत

पीएम मोदी ने बताया कि दिसानायके के साथ उनकी शानदार मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, कौशल विकास, संस्कृति और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ भी अहम बैठक की। इस दौरान वैश्विक शांति, सतत विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों के नियमन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने अग्रणी टेक और एआई कंपनियों के सीईओ के साथ भी दो महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इनमें ओपनएआई और क्वालकॉम शामिल हैं।

इन बैठकों में भारत में एआई, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इनोवेशन और उभरती तकनीकों में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा हुई। शुक्रवार का यह पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को दर्शाता है- एक ओर स्टार्टअप और एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा, दूसरी ओर वैश्विक नेताओं के साथ सक्रिय कूटनीति।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article