देश

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात में पीएम मोदी ने Mission LiFE किया लॉन्च, कहा- जीवनशैली में बदलाव का प्रयास करें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:39 AM IST

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। पीएम बुधवार को गुजरात पहुंचे थे, जहां करोड़ों की विकास योजनाओं का उन्होंने शिलांन्यास और उद्घाटन किया था। गुजरात के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे पर चले जाएंगे, फिर पीएम उत्तरप्रदेश के दौरे पर चले जाएंगे।

Image

पीएम मोदी ने मिशन लाइफ अभियान किया लॉन्च

Photo : Twitter

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने गुरुवार को गुजरात में मिशन लाइफ (Mission LiFE) को लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उपस्थिति में इस मिशन का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाना होगा। हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा- "मिशन लाइफ का मंत्र है ‘Lifestyle For Environment’। मिशन लाइफ मानता है कि अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करके पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। मिशन लाइफ P3 (Pro-Planet People) की अवधारणा को मजबूत करेगा। मिशन लाइफ धरती के लोगों को 'Pro-Planet People' से जोड़ता है, उनको अपने विचार से समाहित करके एक कर देता है। ये Lifestyle of the planet, for the planet and by the planet, के मूल सिद्धांत पर चलता है।"

पीएम मोदी ने पर्यावरण को बचाने पर जोर देते हुए कहा कि हम में से कुछ लोग अपने एसी को 16 या 18 डिग्री पर चलना पसंद करते हैं और फिर कंबल का भी इस्तेमाल करते हैं। गिरते तापमान के साथ, ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है। हमें एयर कंडीशनर को ऐसे तापमान पर रखने की कोशिश करनी चाहिए जो हमें कंबल के बिना सुखद महसूस कराए। हम में से कुछ लोग जिम में वर्कआउट करना पसंद करते हैं लेकिन उस वर्कआउट के लिए हम ड्राइव करते हैं और एक्सरसाइज सेंटर तक पहुंचते हैं। हम पैदल क्यों नहीं चल सकते या साइकिल का उपयोग क्यों नहीं कर सकते?

आगे पीएम ने भारत में हो रहे विकास कार्यों की बात करते हुए कहा- "आज भारत 'प्रगति भी और प्रकृति भी' का एक उत्तम उदाहरण बन रहा है। आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। आज भारत में वन्य क्षेत्र बढ़ रहा है और वन्य जीवों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।"

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा- "दुनिया में हर किसी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त चीजें हैं, लेकिन लालच नहीं ... दुर्भाग्य से हाल के दिनों में लालच जरूरत पर हावी हो गया है और हमें इसे उलटने की जरूरत है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article