पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने बिहार में बता दिया है कि उनकी सरकार कब और कैसे पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पूरा विश्व आतंक के खिलाफ भारत के साथ है।
पीएम मोदी को पाक की चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "...मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।"
पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस बेरहमी से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है... पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। सरकार भी यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है कि वर्तमान में उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
संबोधन से पहले दी श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपनी पहली रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने मृतकों के लिए मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो मौन रहकर, मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
