देश

कितना झूठ बोलता है पाकिस्तान! पाक से ही आए थे पहलगाम के हमलावर, 4 आतंकियों ने टूरिस्टों पर बरसाई गोलियां, वीडियो भी बनाया!

पहलगाम हमले को 4 आतंकवादियों ने अंजाम दिया है, इनमें से 2 आतंकी पाकिस्तान से आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने अपने शरीर पर बॉडी कैमरा भी लगा रखा था, ताकि पर्यटकों को मारते हुए वो वीडियो बना सकें।

Image

पहलगाम आतंकी हमले में 2 आतंकी थी पाकिस्तानी

पाकिस्तान भले ही कितना भी झूठ बोले, लेकिन सच यही है कि पहलगाम में टूरिस्टों पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों में से 2 पाकिस्तान से ही आए थे। पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी पाकिस्तानी सैफुल्लाह कसूरी है। इसके बाद अब जो खबर आ रही है कि उसमें कहा जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने में 4 टेररिस्ट शामिल थे। जिसमें से 2 पाकिस्तान से आए थे।

पहलगाम हमले का आतंकियों ने बनाया वीडियो!

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आतंकियों ने इस हमले का वीडियो भी बनाया है। जिसमें वो टूरिस्टों पर गोलियां बरसाने वाले विभत्स कृत्य को कैद करके हमले के सबूत के तौर पर ले गए हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान में बैठे आका ऑनलाइन रिलीज भी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पहलगाम में हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने पहले से ही इलाके की रेकी कर रखी थी।

pahalgam terrorist (2).

पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी

पश्तो में बात कर रहे थे आतंकी

रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने एके47 से लगातार फायरिंग की। उनमें से दो पश्तो भाषा में बात कर रहे थे, जो पाकिस्तानी आतंकी थे और 2 स्थानीय (आदिल और आसिफ) हैं, जिन पर हमले में शामिल होने का संदेह है। ये दो स्थानीय आतंकी बिजभेरा और त्राल के हैं। एक या दो ने बॉडी कैम पहना हुआ था और सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। एनआईए ने चश्मदीदों के बयान लिए हैं और फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं।

terrorist .

पहलगाम हमले के आतंकी की स्केच

पाकिस्तान बोल रहा है झूठ पर झूठ

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर सफेद झूठ बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान का पहलगाम हमले में कोई लेना देना नहीं है। आसिफ ने भारत पर ही आरोप लगा दिया और कहा कि इस हमले के पीछे भारत के ही लोग शामिल हैं। आसिफ शायद ये भूल गए कि पहलगाम आतंकी हमले का हर कनेक्शन पाकिस्तान की ओर जा रहा है। इतना ही नहीं इस हमले के एक दिन बाद ही सीमापार से आतंकियों ने बारामूला में घुसपैठ की कोशिश की है, जिसमे से दो आतंकी मारे भी गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article