देश

Uttarkashi Tunnel Rescue: कैबिनेट मीटिंग में टनल रेस्क्यू पर भावुक हुए PM मोदी, रोजाना ले रहे थे अपडेट

उत्तरकाशी सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन का ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी इस विषय पर जानकारी लेते हुए कैबिनेट बैठक में भावुक हो गए।

Image

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी हुए भावुक

Photo : Times Now Digital

Uttarkashi Tunnel Rescue : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट बैठक के दौरान यह जानकर बहुत भावुक हो गए कि उत्तरकाशी सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन का ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया। 12 नवंबर से सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार शाम को खत्म हो गया।

पीएम मोदी लेते थे रोजाना मजदूरों का अपडेट

केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार रात हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया को देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी दिन में कम से कम दो बार फंसे हुए मजदूरों का हाल लेते थे।

Anurag Thakur

Anurag Thakur

12 नवंबर को सिल्क्यारा की ओर से 205 से 260 मीटर के बीच सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। जिसके कारण श्रमिक फंस गए थे। 41 लोगों में से आठ उत्तर प्रदेश से, 15 झारखंड से, दो उत्तराखंड से, पांच बिहार से, तीन पश्चिम बंगाल से, पांच ओडिशा से, दो असम से और एक हिमाचल प्रदेश से था।

सुरक्षित निकासी के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर फंसे श्रमिकों और उनके परिवारों के साहस और धैर्य के साथ-साथ बचाव कर्मियों की बहादुरी और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने जीवित बचे लोगों से फोन पर बात की। मजदूरों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह केदारनाथ बाबा और बद्रीनाथ जी की कृपा है; आप सब ठीक हैं। आपने भी बहुत साहस दिखाया और एक-दूसरे को प्रोत्साहित किया। मैं लगातार जानकारी लेता रहता था। मैं मुख्यमंत्री से भी लगातार संपर्क में था।

PM Modi

PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि जब मेरे अधिकारी मुझे काम के बारे में जानकारी देते थे, तो मैं चिंतित हो जाता था क्योंकि बचाव में समय लग रहा था।आपके परिवारों और दोस्तों की प्रार्थना है कि आप इस संकट पर जीत हासिल करने में सफल रहे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article