देश

PM Modi Dress:कीर्ति आजाद का पीएम मोदी की ड्रेस पर कमेंट, बीजेपी हमलावर, हेमंत बिस्व सरमा ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2022, 06:44 PM IST

Kirti Azad on PM Modi Attire: पीएम की शिलांग यात्रा की पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर कीर्ति आजाद का तंज उनपर भारी पड़ रहा है, बीजेपी इसे लेकर हमलावर है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
पीएम मोदी मेघालय यात्रा के दौरान वहां के खासी समुदाय की परंपरागत वेशभूषा में नजर आए थे
पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी आलोचना की है

PM Modi Meghalaya Attire: पीएम मोदी को लेकर विपक्ष हमेशा तीर छोड़ता रहता है, इसी क्रम में टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने शिलांग यात्रा की पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया था- 'न नर है न ही है ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी'। इसके बाद से बीजेपी इसे लेकर बेहद हमलावर है और उसकी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

गौर हो कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में मेघालय यात्रा के दौरान वहां के खासी समुदाय की परंपरागत वेशभूषा में नजर आए थे इसी बात को लेकर पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

वहीं पीएम मोदी की ड्रेस पर आजाद द्वारा मखौल उड़ाने की असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'यह दुखद है कि कीर्ति आजाद ने मेघालय की संस्कृति का अनादर किया है। वे हमारे आदिवासी पहनावे का मजाक उड़ा रहे हैं'

सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियायें

सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी प्रतिक्रियायें आ रही हैं, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह तोड़ मरोड़कर बनाई गई तस्वीर है। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल नेता को कोई जानकारी नहीं है, तो उन्हें पहले यह समझना चाहिए कि यह एक आदिवासी पोशाक थी, जिसे पीएम मोदी ने शिलांग यात्रा के वक्त पहना था।

वहीं इस मामले पर कीर्ति आजाद का ट्वीट आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है-

'आप और आपकी पार्टी का आदिवासियों के प्रति नफरत का इतिहास है'

वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आजाद के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार कानून के तहत केस दर्ज करने की मांग की है, इस बावत

ट्वीट कर लिखा- 'आप इस आदिवासी पोशाक का अपमान कर रहे हैं। आप और आपकी पार्टी का आदिवासियों के प्रति नफरत का इतिहास है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article