देश

5 साल का रोडमैप और 100 दिनों का एक्शन प्लान दें...पीएम मोदी का मंत्रियों को साफ निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 10:37 AM IST

2024 लोकसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं और इसकी तारीखों की घोषणा मार्च में होने की संभावना है। इसके मद्देनजर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

Image

पीएम मोदी ने मंत्रियों से मांगा एक्शन प्लान

PM Modi Ask For Roadmap: 2024 आम चुनाव नजदीक आते-आते पीएम मोदी भी एक्शन में आ गए हैं और अपने मंत्रियों के उनके कामकाज का लेखाजोखा मांगा है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से अगले 100 दिनों का एक्शन प्लान मांगा है। साथ ही पीएम मोदी ने मंत्रियों से अगले 5 साल का रोडमैप भी देने को कहा है। मंत्री कैबिनेट सचिवालय को एक्शन प्लान भेजेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम ने कहा कि कौन मंत्री बनेगा या नहीं, ये सोचे बिना अपने आइडिया, एक्शन प्लान और रोडमैप दें।

गन्ना खरीद की कीमत में बढ़ोतरी

बता दें कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। किसान संगठनों के प्रदर्शन के बीच कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत में आठ फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी देकर गन्ने की कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी है।

पीएम मोदी हुए सक्रिय

2024 लोकसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं और इसकी तारीखों की घोषणा मार्च में होने की संभावना है। इसके मद्देनजर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। खुद पीएम मोदी लगातार राज्यों के दौरे कर कई परियोजनाओं की सौगातें दे रहे हैं। तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी और जम्मू-कश्मीर में वह कई प्रोजेक्ट की आधारशिला रख चुके हैं। आज वह काशी में हैं और इस दौरान कई प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाएंगे।

वाराणसी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां वह शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें