देश

राहुल की संसद सदस्यता बहाली के खिलाफ SC में अर्जी, लोकसभा की अधिसूचना रद्द करने की मांग

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 5, 2023, 03:42 PM IST

Rahul Gandhi News : वकील अशोक पांडे ने अपनी अर्जी में दलील दी है कि यदि कोई सांसद या विधायक जन प्रतिनिधि अधिनियम के तहत सांसद अपनी योग्यता खो देता है तो वह तब तक अयोग्य बना रहेगा जब तक कि कोई बड़ी अदालत उसके खिलाफ लगे आरोपों से उसे बरी नहीं कर देती।

Image

'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी को मिली सजा पर एससी ने लगाई है रोक।

Photo : PTI

Rahul Gandhi News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। दरअसल, लोकसभा सचिवालय द्वारा उनकी संसद सदस्यता बहाल करने वाली अधिसूचना को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता बहाल कर दी।

वायनाड सीट से सांसद हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं। यह अर्जी लखनऊ के वकील अशोक पांडे की ओर से दायर की गई है। पांडे ने अपनी अर्जी में दलील दी है कि यदि कोई सांसद या विधायक जन प्रतिनिधि अधिनियम के तहत सांसद अपनी योग्यता खो देता है तो वह तब तक अयोग्य बना रहेगा जब तक कि कोई बड़ी अदालत उसके खिलाफ लगे आरोपों से उसे बरी नहीं कर देती।

7 अगस्त को बहाल हुई सदस्यता

बता दें कि 'मोदी सरनेम' मामले में सूरत की मजिस्ट्रेट अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई। इस सजा को गुजरात हाई कोर्ट ने सही ठहराया। अपनी इस सजा के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कांग्रेस नेता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने गत चार अगस्त को उनकी सजा पर रोक लगा दी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने सात अगस्त को उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी। इसके बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे और मणिपुर में हिंसा मामले को लेकर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में शामिल हुए।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?