देश

पंजाब शिफ्ट करेंगे केजरीवाल? Punjab के विधायकों और मंत्रियों के साथ करेंगे अहम मीटिंग! वहां भी पटखनी देने की तैयारी में कांग्रेस

रिपोर्ट्स के अनुसार अरविंद केजरीवाल पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। आप के पास सिर्फ अब पंजाब ही बचा है, जहां वो सत्ता में हैं और वहां भी कांग्रेस उसे पटखनी देने की तैयारी में है।

Image

अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान

Photo : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल कल पंजाब के विधायकों और मंत्रियों से मीटिंग करेंगे। केजरीवाल-सिसोदिया समेत आप के कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं, दिल्ली का सत्ता जाने के बाद अब उनके पास पंजाब की सत्ता बची है, जहां फिलहाल भगवंत मान सीएम हैं, वहीं पंजाब में भी आप को कांग्रेस तोड़ने की तैयारी में है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केजरीवाल दिल्ली हार के बाद पंजाब शिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है।

पंबाज में टूट की कगार पर आप?

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब के विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक खासतौर पर पार्टी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है, क्योंकि दिल्ली चुनावों में मिली हार पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। इसके अलावा, यह बैठक राज्य के कुछ कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट के बाद हो रही है, जिन्होंने दावा किया कि वे आम आदमी पार्टी के करीब 20 विधायकों के संपर्क में हैं। ऐसा दावा कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किया है।

दिल्ली के विधायकों से कर चुके हैं मीटिंग

इससे पहले रविवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए। केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के बाद विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब वे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

दिल्ली चुनाव में आप को मिली है बड़ी हार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रही। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article