देश

India US Trade Deal: ट्रेड डील पर वार्ता के लिए 22 सितंबर को अमेरिका जाएंगे पीयूष गोयल, कई अधिकारी होंगे साथ

India US Trade Deal: अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों का एक दल 16 सितंबर, 2025 को भारत आया था। इस दौरान व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और इस संबंध में प्रयासों को तेज करने का निर्णय लिया गया था।

Image

पीयूष गोयल 22 सितंबर को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे (फोटो- PTI)

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 22 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जाएगा। इस यात्रा की पुष्टि वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को की। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदारों में से एक है और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार गहराते रहे हैं।

कई अधिकारी रहेंगे साथ

मंत्रालय के अनुसार, इस उच्चस्तरीय दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में चर्चाओं को आगे बढ़ाना है। इस दौरान मंत्री गोयल के साथ मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इन चर्चाओं के क्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 22 सितंबर 2025 को अमेरिका का दौरा कर रहा है।”

अमेरिकी दल आया था भारत

इससे पहले, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों का एक दल 16 सितंबर 2025 को भारत आया था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और वार्ता प्रक्रिया को तेज करने पर सहमति बनी थी।

किन मुद्दों पर होगी बातचीत

माना जा रहा है कि इस यात्रा में निवेश, बाजार पहुंच, सेवा क्षेत्र, और व्यापार अवरोधों को कम करने जैसे अहम मुद्दों पर वार्ता हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह वार्ता सफल रहती है तो भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में नई गति आएगी और दोनों देशों के उद्योगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article