देश

बिहार को मिलेगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, लखनऊ-अयोध्या, सिलिगुड़ी से कनेक्ट होगी राजधानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 12:46 PM IST

इन दोनों ट्रेनों के अगले सप्ताह से चलने की उम्मीद है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों का सफर और आरामदायक बन जाएगा।

Image

पटना से चलेंगी दो वंदे भारत ट्रेन

Photo : PTI

Vande Bharat Train: पटना को जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही हैं। पटना से लखनऊ और सिलीगुड़ी से जोड़ने वाली दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। पटना-सिलीगुड़ी ट्रेन की समय सारिणी तय हो चुकी है, जबकि पटना-लखनऊ ट्रेन की जल्द ही घोषणा की जाएगी। पटना-लखनऊ ट्रेन के चलने से यात्री आरामदायक सफर करके अयोध्या पहुंच सकेंगे।

पटना-सिलीगुड़ी ट्रेन का शेड्यूल

पटना-सिलीगुड़ी ट्रेन नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे द्वारा संचालित की जाएगी और 67.28 किमी प्रति घंटे की औसत गति से सात घंटे में 471 किमी की दूरी तय करेगी। यह सिलीगुड़ी से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को बंद रहेगी और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर इसका रखरखाव किया जाएगा।

पटना-लखनऊ ट्रेन का शेड्यूल

वहीं, पटना-लखनऊ ट्रेन अयोध्या और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर चलेगी। यह सुबह 6 बजे के आसपास पटना से रवाना होगी और रात 10:30 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन का नया रैक शनिवार को डीडीयू से राजेंद्र नगर पहुंचा और राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रखा गया है। इस ट्रेन का ट्रायल रन और टेस्टिंग का काम रविवार से शुरू हुआ।

अगले सप्ताह से चलने की उम्मीद

इन दोनों ट्रेनों के अगले सप्ताह से चलने की उम्मीद है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं। इससे यात्रियों का न सिर्फ समय बच रहा है बल्कि सफर भी आरामदायक हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?