देश

तीन महिलाएं, 1 होटल मैनेजर और सेक्स रैकेट का धंधा... पालघर में Hotel का नजारा देख दंग रह गई पुलिस!

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 18 सितंबर को बोईसर के एक होटल से तीन महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति से बचाया। होटल प्रबंधक को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बचाई गई महिलाओं को पुनर्वास एवं देखभाल केंद्र में सुरक्षित रखा गया।

Image

पालघर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़।(फोटो सोर्स: iStock)

Photo : iStock

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने वेश्यावृत्ति में संलिप्त तीन महिलाओं को एक होटल से बचाया गया, जिन्हें कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। इस सिलसिले में होटल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गोपनीय सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा और अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ के कर्मियों ने 18 सितंबर को बोईसर क्षेत्र में स्थित होटल पर छापा मारा।

होटल मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

बोईसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के पटियाला का रहने वाला होटल प्रबंधक महिलाओं को कथित तौर पर वेश्यावृत्ति में धकेलता था। उन्होंने बताया कि प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बचाई गई महिलाओं को पुनर्वास एवं देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article