देश

UP: गजब... मुरादाबाद में पाकिस्तानी महिला बन गई वोटर, डालती रही वोट! प्रशासन को नहीं लगी भनक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2022, 07:50 AM IST

मुरादाबाद में इस पाकिस्तानी महिला का नाम वोटर लिस्ट में साल 2017 से जुड़ा हुआ है। तब यूपी में पंचायत चुनाव था, जिस समय सबा परवीन का नाम मतदाता सूची में जुड़ा था। तब से लेकर कई चुनाव हुए लेकिन महिला के बारे में प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

Image

भारत में पाकिस्तानी महिला बन गई वोटर

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी के मुरादाबाद (Moradabad)में पिछले पांच साल से एक पाकिस्तानी महिला वोटर बनकर बैठी है और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं गई। अब मामला सामने आने के बाद से आनन-फानन में महिला का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है और जांच की बात कही जा रही है।

जिला कलक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सबा परवीन नाम की महिला वर्ष 2005 में नदीम अहमद से शादी कर पाकबड़ा नगर पंचायत में रह रही थी। तब से वह इसी क्षेत्र में रह रही है। वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में है। 2017 में जब नगर पंचायत का चुनाव हुआ तो उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया। हालांकि नियमों के मुताबिक उसका नाम इसमें शामिल नहीं किया जा सकता था। नियमों के मुताबिक, चूंकि सबा लंबे समय के वीजा पर भारत में रह रही हैं, इसलिए उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सकता है। वो भारत की नागरिक नहीं हैं।

यह मामला तब सामने आया जब वोटर लिस्ट की जांच की गई। कई बार वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे। इसी जांच के दौरान पाकिस्तानी महिला का नाम वोटर लिस्ट में पाया गया।

इस जानकारी के बाद प्रशासन की हालत खराब हुई और आनन-फानन में सबा का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया। इस मामले में जिलाअधिकारी ने कहा कि जो भी दोषी कर्मचारी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article