देश

'पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं', नसीरुद्दीन शाह से कंगना रनौत ने पूछा-ये 'लव स्टोरी' कब खत्म होगी, Video

नसीरुद्दीन शाह के खिलाफ अपने बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अभिनेता को 'लोमड़ी' कहा था। कंगना ने कहा कि बताया कि उन्होंने अभिनेता के खिलाफ यह बयान क्यों दिया।

Image

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर कंगना ने बोला हमला।

Photo : PTI

Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर अभिनेता नसीरूद्दीन शाह पर हमला बोला है। साथ ही रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन पर चुप्पी के लिए अभिनेता पर सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कंगना ने बुधवार को कहा कि 'चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हो, चाहे उनके इंटरव्यू हो, पाकिस्तान की प्रेम में में ये मरे रहते हैं। ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी।' इससे पहले कंगना ने नसीरूद्दीन शाह को 'लोमड़ी' भी कह चुकी है।

कंगना ने अभिनेता को 'लोमड़ी' कहा था

शाह के खिलाफ अपने बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अभिनेता को 'लोमड़ी' कहा था। कंगना ने कहा कि बताया कि उन्होंने अभिनेता के खिलाफ यह बयान क्यों दिया। कुछ दिनों पहले 'द वायर' को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने शिक्षा सुधारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 'वे तब बोलेंगे जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि मुंह में हड्डी दबाए कुत्ता भौंक नहीं सकता। जब हड्डी मुंह से गिर जाती है या उसके दांत टूट जाते हैं, तभी वह भौंकता है।'

नसीरुद्दीन शाह पर किया पलटवार

इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह शाह की तरह 'लोमड़ी' कहलाने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करेंगी। कंगना ने शाह पर भारत में रहकर एक पड़ोसी देश के लिए कथित तौर पर सहानुभूति रखने का आरोप भी लगाया। अपने बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा, 'मैंने उनको इसलिए कहा, क्योंकि उन्होंने इतना गंदा एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह इस तरह की धमकियां दे रहे थे और इस तरह की बातें कर रहे थे। हमारे जो सर्वोच्च प्रतिनिधि हैं पूरी दुनिया में, जिनको प्रधानमंत्री जी को इतने बड़े-बड़े अवॉर्ड मिलते हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। कम से कम उन्हें इतनी तो लोकतंत्र की गरिमा रखनी चाहिए कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि का, जो हमारे संविधान के हिसाब से चुना गया है, हमें सम्मान करना चाहिए।'

'बॉलीवुड की सहानुभूति कब खत्म होगी?'

कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड के पाकिस्तान के प्रति कथित नरम रुख का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फिल्मों, बयानों और इंटरव्यू में पाकिस्तान को लेकर बॉलीवुड की सहानुभूति कब खत्म होगी, यह सवाल पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जब देखो, चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हों, चाहे उनके इंटरव्यू हों, ये पाकिस्तान के प्रेम की कथा कब खत्म होगी? जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे रहते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि अब पार्टिशन को भी इतने साल हो गए हैं, तो ये लव स्टोरी खत्म क्यों नहीं हो रही है?'

बॉलीवुड के लोगों को जवाबदेह होना चाहिए-कंगना

कंगना ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसे घटनाक्रमों के बाद भी बॉलीवुड का पाकिस्तान के प्रति कथित रवैया सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि देश एक दिशा में आगे बढ़ रहा है, सेना और आम नागरिक पड़ोसी देशों से जुड़े संघर्षों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में बॉलीवुड की पाकिस्तान के साथ कथित 'लव स्टोरी' आखिर कब खत्म होगी। कंगना ने कहा कि इस मुद्दे पर बॉलीवुड के लोगों को जवाबदेह होना चाहिए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article