देश

विपक्ष के नए गठबंधन का नाम यूपीए नहीं 'INDIA' होगा! जानिए इसका क्या है मतलब

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2023, 03:26 PM IST

Opposition Meet: 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करने के लिए विपक्ष ने अपने गठबंधन के लिए नया नाम ढूंढ लिया है। विपक्षी पार्टियों के इस गठबंधन का नाम 'INDIA' होगा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता डेरेक ओ ब्रायन ने 'चक दे इंडिया' ट्वीट किया है।

Image

विपक्ष का नया नाम 'इंडिया' होगा।

Photo : ANI

Opposition Meet: 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करने के लिए विपक्ष ने अपने गठबंधन के लिए नया नाम लगभग ढूंढ लिया है। विपक्षी पार्टियों के इस गठबंधन का नाम 'INDIA' हो सकता है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने 'चक दे इंडिया' ट्वीट किया है। I से इंडियन, N-नेशनल, D से डेमोक्रेटिक, I से इंक्लूसिव और A से अलायंस होगा। बता दें कि विपक्ष के 26 दलों की बैठक का बेंगलुरू में आज दूसरा दिन है। बैठक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के इस गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समावेशी गठबंधन रखे जाने की संभावना है। कई नेता इस नाम पर सहमत हैं।

बेंगलुरु में 26 दलों की बैठक

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से हटाने की रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। वहीं, विपक्ष के इस गठबंधन का सामना करने के लिए भाजपा ने भी एनडीए के अपने सहयोगियों की बैठक बुलाई है। एनडीए की इस बैठक में नए दल भी शामिल हो सकते हैं।

पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं-खरगे

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खरगे ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। खरगे ने विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत में कहा, ‘इस बैठक में हमारी मंशा अपने लिए सत्ता हासिल करने की नहीं है। हमारा इरादा हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरेपक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।’

विपक्ष की बैठक पर पीएम ने साधा निशाना

विपक्ष की इस बैठक पर पीएम मोदी ने भी तीखा प्रहार किया। वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि एकजुट हो रहे विपक्षी दलों के लिए देश के गरीबों के बच्चों का विकास नहीं, बल्कि अपने बच्चों व भाई-भतीजों का विकास मायने रखता है और ‘अपना परिवार बचाओ, परिवार के लिए भ्रष्टाचार बढ़ाओ’ ही इनकी एकमात्र विचारधारा है। उन्होंने कहा, ‘आप देखिए, यह लोग कितने चेहरे लगा कर बैठे हैं। जब यह लोग कैमरे के सामने एक फ्रेम में आ जाते हैं तो पहला विचार देश के सामने यही आता है... पूरा फ्रेम देख करके देशवासी यही बोल उठता है... लाखों करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार। यह तो कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन हो रहा है। लेबल कुछ और लगाया है, माल कुछ और है। इनका उत्पाद है 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले की गारंटी।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article