देश

Operation Sindhu: इजरायल से भारतीयों को निकालने वाली पहली उड़ान रद्द, ईरान से 827 लोगों की अब तक हुई वतन वापसी

Operation Sindhu: इजरायल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए आज निर्धारित पहली निकासी उड़ान रद्द कर दी गई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक 827 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया गया है।

Image

इजरायल से भारतीयों को निकालने वाली नियोजित निकासी में देरी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Operation Sindhu: ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, भारत अपने नागरिकों को लगातार ईरान और इजराइल से निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक 827 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया गया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, इजरायल से भारतीयों की पहली निकासी उड़ान को रद्द कर दिया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article