देश

Op Keshwan: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जहां ऑपरेशन अभी भी जारी है। सेना ने इलाके को घेर रखा है। सेना के जवानों की आतंकवादियों के साथ बीच-बीच में गोलीबारी चल रही है।

Image

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़। प्रतीकात्मक फोटो- PTI

Op Keshwan Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि यह केशवान इलाका है, जहां ऑपरेशन जारी है। यहां आतंकवादियों का पता चला था, जिसके बाद अब सेना ने इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, 'किश्तवाड़ जिले के एक वन क्षेत्र में रविवार को सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। केशवान में हुई इस गोलीबारी में हालांकि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।'

सेना ने 'X’ पर एक पोस्ट में कहा, 'व्हाइट नाइट कोर के सतर्क जवानों का आज अपराह्न करीब एक बजे किश्तवाड़ के एक इलाके में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क हुआ। आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। अभियान जारी है।'

तलाशी अभियान जारी

अधिकारियों ने कहा कि जंगल के इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जब सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है और तलाशी अभियान जारी है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article