देश

जातिगत जनगणना का संवैधानिक अधिकार केवल केंद्र के पास- राहुल गांधी के वादे पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 9, 2023, 09:49 PM IST

धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह सच नहीं है कि उनके नेता राजीव गांधी ने मण्डल कमीशन के तहत केंद्रीय सरकार की नौकरियों में पिछड़ों के लिये 27 % आरक्षण का विरोध किया था ?

Image

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Photo : Twitter

कांग्रेस की आज वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी, बैठक में जातिगत जनगणना पर सहमति बनी। बाद में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित सभी राज्यों में जाति आधारित जनगणना करवाएगी और बीजेपी पर भी दवाब बनाएगी। अब इस पर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जातिगत जनगणना का अधिकार केंद्र के पास है, राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं।

कांग्रेस पर लगाए कई आरोप

बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा- "जातिगत जनगणना की आड़ में आज कांग्रेस समाज को बांटने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। आजादी से लेकर UPA-II तक के कार्यकाल में कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का घोर विरोध किया। राहुल गांधी पहले यह बताएं, जब दशकों से कांग्रेस सत्ता में थी तब उन्होंने जातिगत गणना क्यूं नहीं करवाई ? जातिगत जनगणना का संवैधानिक अधिकार केवल केंद्र सरकार को है।जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी केवल भ्रामक बात कर रहे हैं।"

कांग्रेस से पूछा सवाल

आगे धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह सच नहीं है कि उनके नेता राजीव गांधी ने मण्डल कमीशन के तहत केंद्रीय सरकार की नौकरियों में पिछड़ों के लिये 27 % आरक्षण का विरोध किया था ? आज का राहुल गांधी का नाटक उसी राजनीतिक पाप पर पर्दा डालने की एक फूहड़ कोशिश है।

बिहार के फैसले के बाद विपक्ष को मिला मुद्दा

दरअसल हाल ही में बिहार सरकार ने जातिगत आरक्षण का डाटा जारी किया है। नीतीश सरकार के इस फैसले को विपक्ष एक मास्टरस्ट्रोक मान रहा है और इसे हर राज्य के चुनावों और लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article