देश

Jammu Kashmir: घाटी में एक और कश्मीरी पंडित की हत्या, शोपियां में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को दिया अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:23 PM IST

Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकी पहले भी टारगेट किलिंग के तहत कश्मीरी पंडित और बाहरी लोगों को निशाना बनाते रहे हैं। कई बार उन्होंने बिहार के मजदूरों को भी निशाना बनाया है। सेना की कार्रवाईयों के बाद आतंकी अब बड़े हमले की जगह टारगेट किलिंग पर फोकस कर रहे हैं।

Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकियों ने एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है।

पूरन कृष्ण भट को आतंकियों ने तब निशाना बनाया जब वो शोपियां के चौधरी गुंड में बाग के रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उस पर गोली चला दी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

पुलिस ने इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा-"आतंकवादियों ने एक नागरिक पूरन कृष्ण भट पर उस समय गोली चलाई जब वह चौधरी गुंड शोपियां में एक बाग के रास्ते पर थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाश जारी है।"

बता दें कि शोपियां में पहले भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था। तब भी निशाने पर कश्मीरी पंडित ही थे। तब हमले की जिम्मेदारी अल बद्र की एक शाखा 'कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स' ने ली थी।

कश्मीर में पिछले साल अक्टूबर से टारगेट किलिंग की घटनाएं देखी जा रही हैं। इन हमलों के तहत आतंकियों के निशाने पर प्रवासी मजदूर या फिर कश्मीरी पंडित रहते हैं। पिछले साल अक्टूबर में, पांच दिनों में सात नागरिक मारे गए थे जिनमें एक कश्मीरी पंडित, एक सिख और दो प्रवासी हिंदू शामिल थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article