देश

Lalu Yadav एक बार फिर बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 13वीं बार मिली 'नेशनल प्रेसीडेंट' की जिम्मेदारी

एक बार फिर लालू यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं बता दें कि लालू 13वीं बार RJD पार्टी के नेशनल प्रेसीडेंट बने हैं, अब 5 जुलाई को विधिवत ताजपोशी होगी।

Image

लालू यादव एक बार फिर बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Lalu Yadav RJD President: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई जब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दोबारा से राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, बता दें कि लालू यादव 13 वीं बार RJD के नेशनल प्रेसीडेंट बने हैं, इस बात की घोषणा राजद कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने की।

गौर हो कि राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी के शीर्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने के लिए 23 जून यानी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। लगभग तीन दशक पहले राजद की स्थापना के बाद से ही वह पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। लालू प्रसाद अपने छोटे बेटे और उनके उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।

1997 में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गयी थी

लालू प्रसाद द्वारा जनता दल में विभाजन के परिणामस्वरूप 1997 में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गयी थी। पिछले सप्ताह पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में प्रसाद ने राजद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में यादव को बिहार का अगला 'मुख्यमंत्री' बनाने के संकल्प के साथ उतरें।

'महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे'

इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने साफ कर दिया है कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। लालू यादव ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और आरएसएस को बाहर कर देना चाहिए। उसी सत्र में यह भी घोषणा की गई कि मंगनी लाल मंडल को आरजेडी की बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य पार्टी संगठन को सामाजिक स्तर पर मजबूत बनाना, विशेष रूप से EBC समुदाय के बीच समर्थन बढ़ाना बताया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article