देश

कल्याण बनर्जी के बचाव में आईं ममता, बोलीं-राहुल जी ने वीडियो बनाया इसलिए मिमिक्री को दिया गया तूल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 01:21 PM IST

Mamata Banerjee News : सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष के नेता मंगलवार को संसद के प्रवेश द्वार पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी अपनी जगह से उठते हुए सदन में सभापति धनखड़ की नाराजगी एवं कार्यशैली की नकल कहते हुए मिमिक्री की।

Image

'इंडी' गठबंधन की बैठक में शामिल होने ममता बनर्जी दिल्ली आई हैं।

Photo : PTI

Mamata Banerjee News : अपने सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की खिल्ली उड़ाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। ममता ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 'राहुल जी ने यदि इस घटना का वीडियो नहीं बनाया होता तो मिमिक्री की यह बात सामने नहीं आई होती।' ममता ने कहा कि वह सभी का सम्मान करती हैं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को क्रिसमस एवं नए साल की शुभकामनाएं दीं।

कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री की

बता दें कि सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष के नेता मंगलवार को संसद के प्रवेश द्वार पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी अपनी जगह से उठते हुए सदन में सभापति धनखड़ की नाराजगी एवं कार्यशैली की नकल कहते हुए मिमिक्री की। इस दौरान विपक्ष के सांसद ठहाके लगाकर हंसते देखे गए जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने मोबाइल फोन में बनर्जी के मिमिक्री की रिकॉर्डिंग की। सभापति का मजाक बनाए जाने पर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा।

प्रहलाद जोशी ने कहा-माफी मांगे विपक्ष

राज्सभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, 'संसद परिसर में हमारे वरिष्ठ नेताओं ने आज जिस तरह का बर्ताव किया, दुख एवं पीड़ा के साथ मैं उस कृत्य की निंदा करता हूं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति एवं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की खिल्ली उड़ाई। कांग्रेस के अध्यक्ष उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही जानबूझकर हमारे राष्ट्रपति जो कि आदिवासी समुदाय से आती हैं, उनका अपमान करती आई है। मैं कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के कृत्य की निंदा करता हूं..विपक्ष के नेताओं को सदन में माफी मांगनी चाहिए।'

'कुछ जगह तो बख्शो'

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति ने कहा, ‘मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर देखा... गिरावट की कोई हद नहीं है... एक बड़े नेता, एक सांसद के असंसदीय आचरण का वीडियो बना रहे थे... आपसे भी बहुत बड़े नेता हैं... मैं तो यही कह सकता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि आए... कुछ तो सीमा होती होगी... कुछ जगह तो बख्शो।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article