देश

राज्यसभा भेजे जाने के फैसले पर उपेंद्र कुशवाहा गदगद, PM मोदी-नीतीश का जताया आभार, राहुल पर भी बोले

Upendra Kushwaha : राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि एनडीए ने गठबंधन ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हैं।

Image

काराकाट से लोकसभा चुनाव हार गए हैं उपेंद्र कुशवाहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्यसभा भेजे जाएंंगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
  • एनडीए ने बनाया बिहार से उम्मीदवार, बड़े नेताओं में गिने जाते हैं
  • उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम मोदी, नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया

Upendra Kushwaha : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा जाएगा। उन्हें बिहार से एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवार बनाए जाने पर कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि एनडीए ने गठबंधन ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर आरएलएम के मुखिया ने कहा कि कांग्रसे नेता के बयान का कोई मतलब नहीं है। बता दें कि कुशवाहा बिहार की काराकाट सीट से एनडीए उम्मीदवार थे लेकिन वह चुनाव हार गए।

एनडीए के नेताओं का जताया आभार

X पर अपने पोस्ट में कुशवाहा ने कहा, 'राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा साहब, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार।'

काराकाट सीट पर तीसरे स्थान पर रहे

काराकाट सीट पर कुशवाहा एनडीए की तरफ से आरएलएम के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस सीट पर सीपीआई माले के उम्मीदवार राजाराम सिंह विजयी हुए। राजाराम ने निर्दलीय उम्मीदवार एवं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गायक पवन सिंह को हराया। कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट पर यदि पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ा होता तो कुशवाहा चुनाव जीत सकते थे।

बिहार के बड़े नेताओं में होती है इनकी गिनती

उपेंद्र कुशवाहा बिहार विधानसभा, विधान परिषद एवं संसद के सदस्य रह चुके हैं। उनके गिनती बिहार के बड़े नेताओं में होती है। पहले कुशवाहा नीतीश के साथ थे लेकिन बाद में अपनी राष्ट्रीय समता पार्टी बनाई। 2009 में उन्होंने अपनी इस पार्टी का विजय जद-यू में कर दिया। फरवरी 2023 में कुशवाहा एक बार फिर जद-यू से अलग हो गए और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से पार्टी बनाई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह