देश

लोकसभा में अपने भाषण के अंश हटाने पर बिफरे राहुल, स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा- मैं शॉक्ड हूं

लोकसभा में अपने भाषण के कुछ हिस्सों को हटाए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है।

Image

राहुल गांधी

Photo : PTI

Rahul Gandhi Writes To Speaker: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के कुछ अंशों को सदन की कार्यवाही से बाहर निकालने के संबंध में आपत्ति जताई है। इस संबध में राहुल ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने इस घटना पर हैरत जताई कि उनके बयान को कार्यवाही से हटा दिया गया। राहुल ने कहा कि इस वाकये से वह शॉक्ड हैं।

मोदी सरकार पर निशाना

इससे पहले राहुल ने अपने भाषण का कुछ हिस्सा हटाए जाने को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया था। लोकसभा में अपने भाषण के कुछ हिस्सों को हटाए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है। लेकिन वास्तव में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता। मुझे जो कहना था, मैंने कहा, वह सच है। वे जितना चाहें उतना मिटा सकते हैं। सत्य तो सत्य है।

राहुल ने बीजेपी को घेरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article