देश

'आप लोगों का बर्ताव ठीक नहीं, लोकसभा में नहीं आऊंगा', सदन के हंगामे पर नाराज हुए ओम बिरला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2023, 04:55 PM IST

Om Birla News: सूत्रों का कहना है कि विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के शोर-शराबे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नाराज हैं। उन्होंने कथित रूप से कहा है कि 'जब तक माननीय सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे।'

Image

हंगामे की वजह से बार-बार टल रही संसद की कार्यवाही।

Photo : PTI

Om Birla : मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी है। इसकी वजह से संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा एवं राज्यसभा में कामकाज बहुत कम हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के शोर-शराबे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नाराज हैं। उन्होंने कथित रूप से कहा है कि 'जब तक माननीय सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे।'

बुधवार को आसन पर नहीं आए बिरला

बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो बिरला स्पीकर के आसन पर नहीं दिखे। सूत्रों की मानें तो सदन में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्य जिस तरह से हंगामा एवं शोर-शराबा कर रहे हैं उससे स्पीकर जरा भी खुश नहीं है। इस पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। स्पीकर ने दोनों पक्षों से कहा है कि सदन की गरिमा के अनुरूप जब तक वे व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे। बुधवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो वह स्पीकर के आसन पर नहीं आए।

'सदन में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं'

मंगलवार को विधेयक पेश किये जाने के दौरान विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा था, ‘पूरा देश देख रहा है, आप संसद में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं जो उचित नहीं है।’ बिरला ने कहा था, ‘मैं आपको चर्चा के दौरान पर्याप्त मौका दूंगा।’ मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर जारी गतिरोध बुधवार को भी बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले विपक्ष के 31 सांसद

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष हंगामा करने लगा। शोर-शराबे की वजह से सदन की कार्यवाही पहले दो बजे और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई। इसके बाद 'INDIA' के 31 सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। इनमें मणिपुर का दौरा करने वाले विपक्ष के 21 सांसद भी शामिल थे। इ सांसदों ने राष्ट्रपति को मणिपुर के हालात से अवगत कराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर