देश

Puri: जगन्नाथ मंदिर के निकट मांस और शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी ओडिशा सरकार, आबकारी मंत्री की घोषणा

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने पहले आवास एवं शहरी विकास विभाग से मंदिर के आसपास की इमारतों के लिए एक समान वास्तुशिल्प डिजाइन के लिए मानदंड तैयार करने का आग्रह किया था।

Image

जगन्नाथ मंदिर के आसपास शराब की बिक्री और मांसाहारी भोजन पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

Photo : PTI

ओडिशा सरकार पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी। राज्य क कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यह जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह निर्णय पुरी शहर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार की व्यापक पहल के तहत लिया गया है।

'न बार रहेगा और न शराब के ठेके'

हरिचंदन आबकारी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जगन्नाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाएगा। इस प्रतिबंध के दायरे में ‘बार’ भी आएंगे।’’

मंदिर के आसपास 2 किलोमीटर तक नहीं बिकेंगे मांस और शराब

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रैंड रोड पर शराब की कोई दुकान या ‘बार’ नहीं होगा। इसके अलावा, जगन्नाथ मंदिर को गुंडिचा मंदिर से जोड़ने वाली ग्रैंड रोड पर मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा।’’

तारीख की घोषणा नहीं

मंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह प्रतिबंध कब से लागू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रैंड रोड के किनारे स्थित सभी भवनों की ऊंचाई और आगे के हिस्सों में एकरूपता लाने की भी योजना बना रही है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने पहले आवास एवं शहरी विकास विभाग से मंदिर के आसपास की इमारतों के लिए एक समान वास्तुशिल्प डिजाइन के लिए मानदंड तैयार करने का आग्रह किया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article