देश

Odisha CM Video: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी पहुंचे अपने गांव, मां के हाथ से खाया खाना

Odisha CM Mohan Charan Majhi Viral Video: ओडिशा के मुख्यमंत्री बने मोहन माझी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, वो अपने पैतृक स्थान पर पहुंचे और अपनी मां के हाथों का खाना खाया जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी

KEY HIGHLIGHTS
  1. सीएम मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव रायकेला पहुंचे
  2. उनके स्वागत के लिए पहले से ही भीड़ उमड़ी हुई थी
  3. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अपनी मां के हाथों का खाना खाया

Odisha CM Mohan Charan Majhi Viral Video: मोहन माझी ने हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, बताते हैं बीजेपी ने उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उनको मौका दिया, वहीं माझी जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं और लोगों से घुलते मिलते हैं, सीएम माझी आज अपनी मां के पास पहुंचे और वहां पर खाना भी खाया।

गौर हो कि ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार यानी 24 जून को केंदुझार जिले के अपने पैतृक गांव रायकेला पहुंचे जहां पर उनके स्वागत के लिए पहले से ही भीड़ उमड़ी हुई थी, लोग पहले से ही सड़कों पर स्वागत करने के लिए कतार लगाकर खड़े थे।

ओडिशा के मुख्य मंत्री मोहन चरण माझी ने आज अपने गांव पहुंचे मुख्य मंत्री माझी के साथ उनकी पत्नी भी अपने आवास पर पहुंची और उनके परिजनों से मुलाकात की मुख्य मंत्री माझी ने अपने आवास पहुंचने के बाद अपने मां से मुलाकात की साथ ही मां के साथ बैठ कर खाना खाया बता दें कि ओडिशा में माझी आदिवासी जनजाति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया

विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। इसी के साथ राज्य में 24 साल बाद बीजेडी सत्ता से बाहर हुई, बीजेपी को 147 सीटों में 78 सीटें मिलीं नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे वहीं अब प्रदेश में पहली बार बीजेपी सरकार बनने पर माझी मुख्यमंत्री बने हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!