देश

Nuh Violence: हिंसा के बाद नूंह एसपी वरुण सिंगला पर गिरी गाज, हुआ तबादला; नरेंद्र बिजारनिया को मिली कमान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 4, 2023, 07:53 AM IST

Nuh Violence: वरुण सिंगला के अवकाश पर होने के चलते पहले ही नरेंद्र बिजारनिया को भिवानी से नूंह भेजा गया था, लेकिन वरुण सिंगला अब वापस ड्यूटी पर लौट आए थे। इसलिए अब नरेंद्र बिजारनिया की स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद अब नूंह के एसपी वरुण सिंगला पर गाज गिरी है। हरियाणा सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। वरुण सिंगला की जगह नरेंद्र बिजारनिया को नूंह की एसपी बनाया गया है। बिजारनिया पहले से ही नूंह की कमान अस्थाई तौर पर संभाल रहे थे।

हिंसा के दौरान सिंगला थे छुट्टी पर

वरुण सिंगला के अवकाश पर होने के चलते पहले ही नरेंद्र बिजारनिया को भिवानी से नूंह भेजा गया था, लेकिन वरुण सिंगला अब वापस ड्यूटी पर लौट आए थे। इसलिए अब नरेंद्र बिजारनिया की स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सिंगला को भिवानी भेजा गया है।

शांति बहाली के प्रयास जारी

हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में कुल 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पांच जिलों में 93 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें नूंह में 46 और गुरुग्राम में 23 प्राथमिकी शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने एक समिति का गठन किया है जो राज्य में कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उत्तेजक सामग्री के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से सोशल मीडिया मंचों की निगरानी करेगी।

क्यों फैली हिंसा

कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जलाभिषेक यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम और राज्य के अन्य जिलों तक फैल गई। इन झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को छुट्टी से लौटे नूंह के पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि जिले में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक कुल 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें