देश

'मैं खुद 85 साल का हूं...', PM मोदी से जुड़े सवाल पर शरद पवार ने क्यों कही यह बात; विपक्ष को भी दिखाया आईना

HBD PM Modi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वह खुद जब 85 वर्ष की उम्र में काम कर रहे हैं तो उनका इस बहस में पड़ने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं बनता कि क्या किसी नेता को 75 वर्ष की आयु पार करने के बाद पद छोड़ देना चाहिए या नहीं।

Image

राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार (बाएं) और पीएम मोदी (दाएं) (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

HBD PM Modi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वह खुद जब 85 वर्ष की उम्र में काम कर रहे हैं तो उनका इस बहस में पड़ने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं बनता कि क्या किसी नेता को 75 वर्ष की आयु पार करने के बाद पद छोड़ देना चाहिए या नहीं।

क्या कुछ बोले शरद यादव

उनसे सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं। पवार ने इस सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि "भाजपा में लोग अब कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 वर्ष की आयु के बाद नेताओं को नेपथ्य में चले जाना चाहिए।"

प्रधानमंत्री मोदी के 75 वर्ष के होने के एक दिन बाद उम्र संबंधी बहस के बारे में पूछे जाने पर राकांपा (शरद पवार) प्रमुख ने कहा कि मैं कहां रुक गया हूं? मैं 85 वर्ष का हूं और मुझे टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को किसानों की कठिनाइयों को कम करने के लिए और समय देना चाहिए, जो भारी बारिश के कारण फसल के भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article