देश

नीतीश कुमार ने JDU की 'नई टीम' का किया ऐलान, चुनाव से पहले इन नेताओं पर जताया भरोसा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 02:25 PM IST

JDU New Team: नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नेताओं को शामिल किया गया है। केसी त्यागी को पार्टी का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Image

नीतीश की नई टीम में कौन-कौन?

Photo : Times Now Digital

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की जिसमें कई लोकसभा सांसदों को उनके संगठनात्मक पदों से मुक्त कर दिया गया है और के सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है।

जेडीयू के नवनियुक्त पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जो मंगनी लाल मंडल का स्थान लेंगे। मंडल अब संगठन में 11 महासचिवों में से एक हैं। नीचे देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कितना अहम फैसला?

निवर्तमान टीम में 22 महासचिव थे और उसका गठन तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने किया था। जिन नेताओं को महासचिव पद से हटाया गया है उनमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं। पार्टी कार्यकारिणी में हुई फेरबदल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। नए सदस्यों के कंधों पर आगामी आम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।

इन नेताओं पर नीतीश ने बनाए रखा अपना भरोसा

केसी त्यागी पहले विशेष सलाहकार थे, अब उन्हें राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। साथ ही वह राजीव रंजन के साथ पार्टी के दो प्रवक्ताओं में से एक बने हुए हैं। बिहार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी और अफाक अहमद खान को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। नीतीश कुमार को पिछले महीने पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें