देश

नीतीश कैबिनेट ने 24 एजेंडे पर लगाई मुहर, मां सीता जन्मस्थान पुनैरा धाम में बनेगा भव्य मंदिर, जाने बड़े फैसले

नीतीश कैबिनेट ने गुरु शिष्य परंपरा योजना की शुरुआत की है। चतुर्थ क़ृषि रोड मैप के कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। साथ ही अररिया में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने को मंजूरी मिली है। क्या-क्या फैसले लिए गए जानिए।

Image

नीतीश कैबिनेट के बड़े फैसले

Nitish Cabinet Approves 24 Agenda: नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को 24 एजेंडों पर मुहर लगाई। सीतामढ़ी में मां सीता जन्म स्थान पुनैरा धाम में अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कैबिनेट ने 882 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके साथ ही पहली बार कलाकारों के लिए ₹3000 पेंशन देने की मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को मंजूरी मिली है।

गुरु शिष्य परंपरा योजना की शुरुआत

नीतीश कैबिनेट ने गुरु शिष्य परंपरा योजना की शुरुआत की है। चतुर्थ क़ृषि रोड मैप के कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। साथ ही अररिया में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दी गई है इसके अंतर्गत 100000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार के विधानसभा आम चुनाव 2025 में मतपत्र छापने को लेकर सरस्वती प्रेस लिमिटेड कोलकाता को अनुमति दी गई।

मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम के लिए 882 करोड़ रुपये

इस दौरान नीतीश ने कहा, मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं के निर्माण की योजना को आज कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। आज कैबिनेट में पुनौराधाम के समग्र विकास के लिए तैयार की गई वृहद योजना के लिए 882 करोड़ 87 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना का जल्द ही कार्यारंभ कर दिया जाएगा।

नीतीश ने कहा, मैंने अगस्त महीने तक इसका शिलान्यास कराने का निर्देश दिया है। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। इसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए और विशेष रूप से हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article